फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जा रहा था ससुराल

Sat, 07 Oct 2023 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अच्छेलाल (35) पुत्र बिन्नर शुक्रवार रात में अपने रिश्तेदार के पास बाइक लेने गया हुआ था, जो गीडा के एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसे बाइक लेकर ससुराल देवरिया जाना था। बाइक लेकर वह दूसरी लेन से गुजर रहा था कि संतकबीरनगर से गोरखपुर जा रहे टेलर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के सिहापार निवासी एक युवक की टेलर की चपेट में आने से शुक्रवार की रात में मौत गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी अच्छेलाल (35) पुत्र बिन्नर शुक्रवार रात में अपने रिश्तेदार के पास बाइक लेने गया हुआ था, जो गीडा के एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसे बाइक लेकर ससुराल देवरिया जाना था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: सुपर-100 खिलाड़ियों के चयन में 'खेल' का खुलासा करेगी कमेटी, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक लेकर वह दूसरी लेन से गुजर रहा था कि संतकबीरनगर से गोरखपुर जा रहे टेलर की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पत्नी परमिला देवी की शिकायत पर पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टेलर को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें