फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदारी से घर आते समय हुआ हादसा

Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास रविवार की रात में बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन टोला तुरहा पट्टी निवासी ऋषिकेश राव पुत्र वीरेंद्र राव 22 वर्ष अपने रिश्तेदार अजय राव को रविवार की रात करीब 12 बजे देवरिया से बाइक पर बैठा कर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बघौचघाट-पथरदेवा मार्ग पर मदीना बाजार के समीप सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। जिसमें ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा अजय सिंह भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जहां इलाज के दौरान ऋषिकेश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक समेत बोलेरो को थाने लाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें