गोरखपुर जिले में गुलरिया क्षेत्र के भटहट कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन अस्पतालों की जांच की। गुलरिहा पुलिस की सीएमओ को भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध रूप से संचालित भारत हॉस्पिटल को टीम ने पूर्ण रूप से सील कर दिया। वही पनियरा रोड पर स्थित सागर हॉस्पिटल पर टीम पहुंची तो संचालक अस्पताल में ताला लगाकर पहले ही फरार मिला। जिसके बाद न्यू स्टार हॉस्पिटल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ अनिल कुमार सिंह ने भटहट पहुंचकर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भारत हॉस्पिटल को सील कर दिया। हॉस्पिटल के पीछे वार्ड को सील करते समय मकान मालिक ने एडिशनल सीएमओ से कुछ घंटों में अस्पताल का समान बाहर निकालने की मोहल्लत मांगी फिर भी उसे भी सील कर दिया गया। जिसपर देखने दिखाने तक बात पहुंच गई।
वही टीम पनियरा रोड स्थित सागर हॉस्पिटल पहुंची तो संचालक पहले ही हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गया। जाते समय न्यू स्टार हॉस्पिटल का टीम ने निरीक्षण किया।