फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव: प्रत्याशियों ने जमकर खिलाया मुर्गा, पिलाया पौव्वा, अब ब्यौरा देने से कतराए

Mon, 08 May 2023 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी अधिकारी व्यय व मुख्य कोषाधिकारी डॉ राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि गिनती के कुछ ही प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा दिया था। सभी को आठ मई को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक जिला पंचायत सभागार में चुनावी खर्च का हिसाब देने के लिए एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने खूब पैसे खर्च किए। कई ने मुर्गे खिलाए, पौव्वे भी पिलाए, मगर अब हिसाब देने से कतरा रहे हैं। मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और निर्दल सत्यव्रत को छोड़कर बाकी 11 प्रत्याशियों ने हिसाब नहीं दिया तो पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुछ को छोड़ ज्यादातर ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। सभी प्रत्याशियों को सोमवार को फिर हिसाब देने के लिए बुलाया गया है। मतगणना के बाद एक आखिरी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


तब भी जिस प्रत्याशी ने खर्च का हिसाब नहीं दिया, उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। यह आखिरी मौका मतगणना के ठीक एक महीने बाद यानी 13 जून को मिलेगा। पिछले बार इसी फेर में 180 से अधिक प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बनाने में निर्दलीय पार्षद हो सकते हैं बड़ी भूमिका में
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में मेयर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के सभी 1727 उम्मीदारों को एक मई को चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करने के लिए बुलाया गया था। मगर ज्यादातर ने प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा/मुख्य कोषाधिकारी के पास हिसाब नहीं दिया। भाजपा समेत मेयर के दो उम्मीदवारों के अलावा पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष के करीब 60 उम्मीदवारों ने ही खर्च ब्यौरा दिया। प्रशासन की तरफ से अब सभी उम्मीदवारों को आठ मई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर अब तक के चुनावी खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में खर्च का ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराने पर अगले चुनाव में उम्मीदवारी प्रतिबंधित कर दी जाती है मगर निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक नगर निकाय चुनाव में ऐसी सख्ती का प्रावधान ही नहीं है। ब्यौरा नहीं देने वालों की सिर्फ जमानत राशि जब्त करने का नियम है। यही वजह है कि तमाम प्रत्याशी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
 

इतने प्रत्याशी हैं मैदान में

निकाय मेयर/अध्यक्ष       पार्षद/ सदस्य
नगर निगम 13   555
पिपराइच 12 101
गोला  08 93
बड़हलगंज 15 118
उरुवां बाजार  15  85
बांसगांव    04 50
मुंडेरा बाजार 08 110
सहजनवां 08  101
घघसरा बाजार 15 98
पीपीगंज 24    50
चौमुखा 12  111
कस्बा संग्रामपुर 12 110
कुल 145 1581

 
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने क्या कहा

प्रभारी अधिकारी व्यय व मुख्य कोषाधिकारी डॉ राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि गिनती के कुछ ही प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा दिया था। सभी को आठ मई को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक जिला पंचायत सभागार में चुनावी खर्च का हिसाब देने के लिए एक और मौका दिया गया है। मतगणना के एक महीने बाद 13 जून को हिसाब नहीं देने पर संबंधित पर कार्रवाई करते हुए उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।  

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मेयर समेत हमारे सभी पदों के प्रत्याशी खर्च का ब्यौरा जमा कर देंगे। चुनावी व्यस्तता की वजह से वे हिसाब नहीं जमा कर पाए।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता की वजह से चुनाव खर्च का ब्यौरा अभी नहीं दे सका हूं। निर्धारित अवधि के पहले निश्चित तौर पर जमा कर दिया जाएगा।



बसपा मेयर प्रत्याशी नवल किशोर नथानी ने कहा कि चुनाव में व्यस्त होने की वजह से चुनावी खर्च की पूरी जानकारी अभी नहीं दे सका हूं। चुनाव आयोग के नियमों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले खर्च की पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी मेयर प्रत्याशी रमेश शर्मा ने कहा कि चुनाव में अधिक व्यस्त होने के कारण खर्च की जानकारी अभी तक नहीं दे सका हूं। 13 मई के बाद खर्च की पूरी जानकारी चुनाव आयोग के समक्ष दूंगा। पूरे खर्च का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। चुनाव आयोग के नियमों का पूरा पालन करते हुए उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें