लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के टॉप तीन स्थानों में दो पर पूर्वांचल की प्रतिभा काबिज हुई है। टॉप तीन में कुशीनगर के छात्र एजाज अहमद उर्फ शेखू ने दूसरा और गोरखपुर के छात्र अजय गौर ने तीसरा स्थान हासिल कर पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर गोरखपुर के अजय गौर ने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। अजय शहर के आजाद चौक रूस्तमपुर के रहने वाले हैं। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय से बी-टेक किए हैं। बताया कि बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लक्ष्य सिविल सर्विसेज है।
कोरोना के कारण तैयारी पूरी नहीं हुई थी। ऐसे में बीएड करने का फैसला लिया गया है। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में बदलाव हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। नए पैटर्न में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों अधिक पूछा गया। इससे परीक्षा में सहूलियत हो गई।