फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सरकारी नीतियों के विरोध में आज बैंक, एलआईसी में हड़ताल, जानिए क्या है इनकी खास मांग

Thu, 26 Nov 2020 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर आज सार्वजनिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बैंकों में हड़ताल रहेगी। हालांकि इसमें भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। एलआईसी में भी काम-काज ठप रहेगा। बीएसएनएल कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूपीबीईयू गोरखपुर इकाई के उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया बैंकिंग इंपलाइज एसोसिएशन से जुड़े सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बताया कि सभी गैर आयकरदाताओं के परिवारों को साढ़े सात हजार प्रतिमाह का नकद अंतरण, किसान विरोधी कानूनों और कामगार विरोधी संहिताओं को वापस करने, बैंकों के निजीकरण को बंद करने, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण को रोकने व बैंकों में पर्याप्त भर्ती आदि की मांग को लेकर हड़ताल हो रही है।
 
विज्ञापन

इस क्रम में आज जुबिली कालेज रोड पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर पूर्वाह्न 11 बजे से सभा होगी। अध्यक्षता केके तिवारी व संचालन यूपीएन सिंह करेंगे। संयुक्त परिषद उप्र स्टेट ग्रामीण बैंक इंपलाइज एवं आफिसर्स फेडरेशन, समन्वय समिति बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बड़ौदा यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।

केंद्रीय श्रमिक संगठनों व केंद्रीय संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेन्स इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर डिवीजन इंश्योरेन्स इंलाइज यूनियन (जीडीआईइयू) के सदस्य बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहेंगे। जीडीआईइयू के महामंत्री रूपेश पांडेय ने कहा कि एलआईसी के आइपीओ प्रस्ताव को वापस लिए जाने व पुरानी पेंशन व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हड़ताल हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें