फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में बी.फार्मा की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घरवाले भी हैरान

Wed, 19 Apr 2023 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 अर्चना की मां दो दिन पहले गांव चली गई थी। अर्चना घर पर अकेले थी। पुलिस के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाया गया है। तिवारीपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घरवाले भी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तकिया कवलदह में मां और छोटी बहन के साथ रहकर बी. फार्मा की पढ़ाई कर रही छात्रा की मंगलवार को फंदे से लटकती लाश मिली। दोपहर में जब उसकी छोटी बहन कॉलेज से लौटी तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया है। हालांकि खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: एम्स में डॉक्टर ने फर्जी डिग्री पर हथियाई नौकरी, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन


महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र की लेहड़ा बाजार खुरमनहा निवासी अर्चना रैना (23) पुत्री मंगरू रैना तिवारीपुर इलाके के तकिया कवलदह मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह गुलरिहा इलाके के करमहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। उसका इस साल अंतिम वर्ष था।

बताया जा रहा है कि अर्चना की छोटी बहन एमएमएमयूटी की छात्रा है। वह एमएमयूटी गई थी। जब घर लौटी तो दरवाजे पर आवाज दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अर्चना की मां दो दिन पहले गांव चली गई थी। अर्चना घर पर अकेले थी। पुलिस के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाया गया है। तिवारीपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घरवाले भी वजह नहीं बता पा रहे हैं।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें