फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 23 से चल सकती है अयोध्या-जनकपुर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच गोरखपुर होकर नई ट्रेन 23 नवंबर से चल सकती है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्तावित तारीख जारी करते हुए उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिम मध्य रेलवे जोन को तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई ट्रेन चलाने के लिए नेपाल मंत्रालय ने जनकपुर जयनगर रेल अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड के ईडी ट्रैफिक डॉ. अविनश मिश्रा ने 12 नवंबर को पत्र जारी कर तीनों रेलवे जोन को निर्देश दिए हैं।
प्रस्ताव और बोर्ड द्वारा मंजूरी के अनुसार अयोध्या कैंट से जनकपुर के बीच 03219/03220 नंबर की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जनकपुर धाम से ट्रेन शनिवार को रवाना होगी, जबकि अयोध्या कैंट से इसकी वापसी यात्रा सोमवार को होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन यात्रा के दौरान जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशनों पर रुकेगी। यह लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण रामायण सर्किट योजना के तहत प्रस्तावित भारत-नेपाल ट्रेन के शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

इससे नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और भारत से जनकपुर धाम जाने वाले यात्रियों को यात्रा का एक नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें