फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्थिव शरीर के लिए निशुल्क डीप फ्रीजर देगा आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरवासियों की सुविधा के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), गोरखपुर ने नई पहल की है। अब किसी परिवार में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने के लिए संस्था की ओर से निशुल्क डीप फ्रीजर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आईएमए ने एक डीप फ्रीजर खरीदा है। जरूरतमंद परिवार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि कई बार घर में किसी सदस्य की मृत्यु होने के बाद अंतिम संस्कार में देरी होती है। ऐसे में पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखना परिवार के लिए चुनौती बन जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। इसी जरूरत को देखते हुए आईएमए ने यह व्यवस्था शुरू की है।
उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरत के समय शहरवासियों को मदद उपलब्ध कराना है। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिस परिवार को डीप फ्रीजर की आवश्यकता हो वह 9956722300 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

䨳
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें