फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गुलरिहा थाना परिसर में हमला, प्रधान सहित चार गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आनन-फानन हमले के आरोपियों को दबोचा गया। साथ ही हरिवंश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के जमीन विवाद में उचित कार्रवाई की मांग करने गए जंगल नाकिन सोखा टोला के हरिवंश निषाद पर मंगलवार को गुलरिहा थाना परिसर में ही हमला बोल दिया गया। जान से मारने की नियत से सिर पर ईंट से वार किया गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान प्रमोद यादव, प्रभा शंकर यादव, बाले गुप्ता और राम प्रसाद उर्फ लालू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।  

जानकारी के मुताबिक, हरिवंश निषाद की जमीन से रास्ता निकलवाया जा रहा था। इसका हरिवंश ने विरोध किया तो मामला गुलरिहा थाने पहुंच गया। आरोप है कि प्रधान अपने समर्थकों के साथ थाने पर आ गए। पीछे से हरिवंश आए तो प्रधान गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


थाना परिसर स्थित मंदिर के समीप ही घेरकर हरिवंश की पिटाई करने लगे। ईंट से सिर पर कई वार किए गए। इससे अचेत होकर हरिवंश गिर गए। थाना परिसर में मारपीट की सूचना से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

आनन-फानन हमले के आरोपियों को दबोचा गया। साथ ही हरिवंश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें