गोरखपुर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया व नीति आयोग की ओर से में मथुरा में 28 व 29 अप्रैल को आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश के करीब 15 राज्यों के लगभग छह साै एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
एमजी इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र सूरज यादव और अरुण यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-17 ओपन वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में अरुण यादव ने 13 मीटर दूरी तक गोला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में सूरज यादव ने 13.65 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, एमजी इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र निखिल यादव ने 1,500 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डायरेक्टर ओपी सिंह, खेल शिक्षक विवेकानंद मिश्र, शशिभूषण श्रीवास्तव, केपी यादव, डॉ. जनार्दन सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अंगद यादव, दिलीप पांडेय व डॉ. चंदन सिंह बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।