फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लोड बढ़ते ही उड़ जाएगा फ्यूज, नहीं जलेगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए अब उन पर टेललेस फ्यूज लगाया जा रहा है। 100 केवीए से ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मरों के साथ यह फ्यूज लगाया जा रहा है। जैसे ही ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ेगा या दो तारों के सटने से शार्ट सर्किट होगा, फ्यूज उड़ जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर जलने से बच जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में 100 केवीए से ज्यादा क्षमता के पांच हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर हैं। इन ट्रांसफार्मरों के बचाने के लिए फ्यूज वाली व्यवस्था बनाई जा रही है। महानगर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर काम चल रहा है। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से बचेंगे तो बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें