फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपी दो गिरोह के सरगना और गुर्गों पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीआरपी इंस्पेक्टर ने सूची बनाकर अनुमोदन के लिए एसपी के पास भेजा
विज्ञापन


गोरखपुर। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी के करने वाले दो गैंग के सरगना व गुर्गाें पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई में जीआरपी जुटी है। सूची बनाकर अनुमोदन के लिए एसपी संदीप कुमार मीना को भी भेज दिया गया है। दोनों गिरोह के सरगना व गुर्गे इन दिनों जेल में हैं। वह गैंग बनाकर गोरखपुर से बिहार और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लगेज चोरी करते थे।
जीआरपी ने कुशीनगर के विशुनपुरा के वार्ड नंबर 11 दुदही ब्लॉक रोड निवासी गैंग लीडर लाल बाबू प्रसाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसके साथ कुशीनगर के तुर्कपट्टी के नौतन हरदो अहिर टोली निवासी मनोज यादव, नौतन मंगल हरदो के गौतम कुशवाहा, पिपराइच के वार्ड नंबर 15 महर्षि दयानंद कस्बा निवासी अरमान व बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण के नौरंगिया के मदनपुर बाजार टोला निवासी कमलेश साहनी शामिल रहे। आरोपी इन दिनों जेल में है। जीआरपी ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए इनकी सूची तैयार का अनुमोदन के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के ट्यूवेल कॉलोनी निवासी गैंग लीडर मनीष यादव, गुर्गा संतकबीरनगर के कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी निवासी छोटू उर्फ सोनू विश्वकर्मा व खलीलाबाद कोतवाली के बरई टोला वार्ड नंबर तीन निवासी सचिन चौरसिया पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी के लिए सूची बनाकर अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें