फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: निजी कार्यक्रम में लहराया असलहा, केस दर्ज

Wed, 16 Feb 2022 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हो गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के टेकवार उनवल गांव में सोमवार को निजी कार्यक्रम के दौरान एक मनबढ़ युवक ने असलहा लहराया। लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उलझ गया। बात बढ़ने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मनबढ़ पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के टेकवार उनवल निवासी अवधेश गुप्ता सोमवार की दोपहर को गांव में एक व्यक्ति के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उपेंद्र यादव ने असलहा लहराते हुए रौब दिखाने की कोशिश की। इस हरकत से लोग सहम गए।

अवधेश गुप्ता का कहना है कि समझाने का प्रयास किया तो आरोपित उपेंद्र ने कनपटी पर असलहा सटा दिया। गालियां देते हुए उसने जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपित युवक धमकाते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हो गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए मनबढ़

असलहा लहराते कार सवार का वीडियो वायरल होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। ऐसे में उनका पकड़ा जाना मुश्किल लग रहा है। रविवार को असलहा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार सवार मनबढ़ मिर्जापुर की ओर से ढोलबजवां की तरफ जा रहे थे।

पुलिस ने कार चालक को पकड़ा तो असलहा लहराने वाले मनबढ़ों के बारे में जानकारी भी मिल गई थी। पुलिस ने मनबढ़ों को तो नहीं पकड़ा, लेकिन चालक को भी छोड़ दिया। इस मामले में अब तक केस भी दर्ज नहीं हुआ है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर असलहा लहराने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें