फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मुंबई व हैदराबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Wed, 24 Nov 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

(07745) हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 25 नवंबर बृहस्पतिवार को हैदराबाद से रात 9.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई और हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों को अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने (07745) हैदराबाद-गोरखपुर और (05029) गोरखपुर-मडगांव स्पेशल चलाने को मंजूरी दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि (05029) गोरखपुर-मडगांव स्पेशल गोरखपुर से 27 नवंबर शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8.45 बजे से चलकर दूसरे दिन मडगांव रात 11.55 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। (07745) हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 25 नवंबर बृहस्पतिवार को हैदराबाद से रात 9.05 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में (07746) गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 28 नवंबर रविवार को गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे चलकर दूसरे दिन हैदराबाद अपराह्न 3.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें