फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पांच लाख से अधिक लोगों को होली तक मिलेगा मुफ्त राशन, इन परिवारों को मुफ्त मिलेगी दाल, खाद्य तेल, नमक

Mon, 15 Nov 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दिसंबर से मार्च 2021 तक प्रतिमाह प्रति राशनकार्ड एक किलोग्राम दाल, एक लीटर खाद्य तेल और एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक मुफ्त वितरण कर आदेश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने अब अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को होली तक मुफ्त राशन वितरण जारी रखने का निर्देश दिया है। इससे गोरखपुर जिले के 585761 कार्डधारकों के कुल को लाभ मिलेगा। अब गेहूं चावल के साथ दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी भी मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के 7,83,208 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक मुफ्त दाल, खाद्य तेल और आयोडाइज्ड नमक दिया जाएगा। यह लाभ उन्हें प्रतिमाह दिए जाने वाले खाद्यान्न के साथ ही दिया जाएगा। पूर्ति विभाग को यह दाल, तेल और नमक भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिडेट (नेफेड) की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को दिसंबर से मार्च 2021 तक प्रतिमाह प्रति राशनकार्ड एक किलोग्राम दाल, एक लीटर खाद्य तेल और एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक मुफ्त वितरण कर आदेश दिया है। लाभार्थियों की गणना अक्तूबर 2021 मे राशन लेने वाले लाभार्थियों के आधार पर कर तय की गई है। अक्तूबर में जिले में कुल 7,83,208 राशन कार्ड धारकों ने राशन का लाभ लिया। इनमें पात्र गृहस्थी राशन कार्ड 6,56,833 हैं जबकि अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की संख्या 1,26,375 है।
विज्ञापन

 
दाल, तेल की गुणवत्ता जांचेगी टीम
नेफेड की ओर से जारी किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। टीम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीण विपणन अधिकारी होंगे। इनकी रिपोर्ट के बाद ही नेफेड से दाल, तेल और नमक की उठान कराई जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें