महबूब आलम ने एंटी करप्शन टीम से मिले पांच हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दे दिए। राजस्व निरीक्षक मंत्री यादव अपनी जेब में रुपये रख ही रहा था, तभी वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर पडरौना कोतवाली ले आई। उधर, इस घटना की खबर होने पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक मंत्री यादव को पडरौना कोतवाली में पूछताछ के बाद शिकायतकर्ता महबूब आलम की तहरीर के आधार पर राजस्व निरीक्षक मंत्री यादव के खिलाफ पडरौना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा गई है। पडरौना के कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक मंत्री यादव को पकड़ा है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।