फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सिंचाई विभाग के लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मेडिकल क्लेम के लिए मांग रहा था रुपये

Sat, 27 Nov 2021 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि लिपिक पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने मेडिकल क्लेम पास करने के लिए 10 प्रतिशत घूस मांगा था। न देने पर कई महीने से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार दोपहर में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव निवासी अखिलेश कुमार राव सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं। जबकि शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम निवासी विनोद कुमार उसी विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।

पीड़ित अखिलेश ने बताया कि सितंबर में पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इलाज में 47600 रुपये खर्च हुए थे। जिसका मेडिकल क्लेम लेने के लिए अपने विभाग में आवेदन किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि लिपिक पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने मेडिकल क्लेम पास करने के लिए 10 प्रतिशत घूस मांगा था। न देने पर कई महीने से दौड़ा रहा था। आरोपी के पिता पुलिस उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन


पीड़ित कर्मचारी ने थक हारकर एंटी करप्शन टीम की मदद ली। टीम शुक्रवार को सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंची। पीड़ित ने जैसे ही आरोपी लिपिक को रुपये थमाए एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम पकड़े गए आरोपी को लेकर शाहपुर थाने पहुंची। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश यादव ने बताया कि लिपिक विनोद कुमार को घूस लेते पकड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें