हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि तीनों मरीज पहले बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराने गए थे, जहां पर आरोपियों द्वारा मिलकर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं की न होने की बात कहकर झांसे में लेकर निजी अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया।
तीमारदारों को बरगलाकर मरीजों को यूनिवर्सल हॉस्पिटल तथा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था की झांसा देकर निजी एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। यूनिवर्सल हाॅस्पिटल में भर्ती कराने के बाद हाॅस्पिटल संचालक के साथ आरोपियों द्वारा मिलकर तीमारदारों से लाखों रुपया जमा करा लिया गया, जबकि इलाज को डॉक्टर तक नहीं मौजूद थे। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने संतकबीरनगर के कोतवाली के मरीजगंज, परसवा निवासी उमेश कुमार, कुशीनगर के पड़रौना थाना क्षेत्र के कुरमौल निवासी बिट्टू यादव, चिलुआताल के फतेहपुर निवासी मोहम्मद असलम, गुलरिहा के मोगलहा निवासी शeहेंद्र, बिहार के महरौली, हाल पता चिलुआताल, डिटहवा निवासी शहनवाज, गुलरिहा के मोगलहा निवासी उमेश भारती, गुलरिहा के भकटोलिया निवासी दीनदयाल के रूप में हुई है।