फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का धंधा: गोरखपुर के शाहपुर में जमीन के लिए रुपये एक से लिया और रजिस्ट्री दूसरे को किया

Wed, 21 Feb 2024 09:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का केस शाहपुर थाने में  दर्ज कराया गया है। आरोप है कि जमीन बेचने में भी धोखाधड़ी की। रुपये की मांग करने पर धमकी दी जा रही।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर के बशारतपुर निवासी वरुण सिंह ने जमीने के नाम पर धोखाधाड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 6 डिसमिल जमीन का उनके द्वारा इकरारनामा कराया गया था। अब उसी जमीन के रजिस्ट्री के लिए विक्रय करने वाले शख्स से संपर्क किया तो पता चला कि वो जमीन दूसरे के नाम रजिस्ट्री कर दी। अपने दिए रुपये वापस मांगने पर आरोप है कि धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर थाने में उक्त जमीन के क्रेता-विक्रेता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर बशारतपुर निवासी वरुण सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी विवेकानंद यादव से जमीन खरीदने के लिए 13 लाख रुपये में सौदा हुआ। जिसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपया उनको दे दिया। किसी कारणवश तत्काल बैनामा नहीं हुआ तो रजिस्टर्ड इकरारनामा बनवा लिया गया।

समय जब अनुकूल हुआ तो जमीन को बैनामा करने के लिए बार-बार बलराम यादव से दबाव बनाने लगा, लेकिन वह हीलाहवाली करते रहे। इसी बीच बलराम यादव उक्त जमीन के साथ उनकी पहले से बैनामा सुदा जमीन को आकांक्षा सिंह पत्नी अरविंद सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी शाहपुर व अमृता सिंह पत्नी महेश प्रताप सिंह के नाम रजिस्ट्री कर दिए। रजिस्ट्री कराने की जालसाजी में कई लोग शामिल रहे। पुलिस ने विवेकानंद यादव, आकांक्षा सिंह, अमृता सिंह, अरविंद सिंह, इष्ट देव सिंह के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें