फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: एक ही व्यक्ति का दो अलग-अलग तारीखों में बना दिया प्रमाणपत्र, सामने आया एक और फर्जीवाड़ा

Wed, 01 Dec 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम के सुपरवाइजर सुनील मणि त्रिपाठी और इब्ने अली की ओर से अलग-अलग सत्यापन रिपोर्ट के बाद ये प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। वहीं मामले की जानकारी के बाद पुष्पेंद्र विक्रम सिंह ने नगर निगम में ज्ञापन देकर आपत्ति लगाई है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो अलग-अलग पक्षों के द्वारा एक ही महिला का दो अलग-अलग मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया गया है। इस संबंध में आपत्ति के बाद नगर निगम की ओर से प्रमाणपत्र बनवाने वाले दोनों व्यक्तियों के अलावा सत्यापन करने वाले दो सुपरवाइजरों को भी नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर के श्रीरामपुरम कूड़ाघाट निवासी शिवनजर सिंह की पत्नी कौशल्या सिंह का दो अलग-अलग तारीखों (12 जून 2021 और 29 जून 2021) का मृत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम की ओर से जारी किया गया है। एक प्रमाणपत्र उनकी बेटी सुषमा सिंह के द्वारा बनवाया गया है, वहीं दूसरा उनके बेटे पुष्पेंद्र विक्रम सिंह द्वारा।

नगर निगम के सुपरवाइजर सुनील मणि त्रिपाठी और इब्ने अली की ओर से अलग-अलग सत्यापन रिपोर्ट के बाद ये प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। वहीं मामले की जानकारी के बाद पुष्पेंद्र विक्रम सिंह ने नगर निगम में ज्ञापन देकर आपत्ति लगाई है।
विज्ञापन


इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने संबंधी नोटिस जारी किया है। दोनों सुपरवाइजरों को भी नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें