बीते दो अक्तूबर को देवरिया कांड में घायल अनमोल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत एकदम ठीक है और वह कमरे के बाहर टहल रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने उसका दुबारा परीक्षण किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती देवरिया जिले के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला निवासी अनमोल के सिर में लगी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद अभी दो दिन और रोकने की बात कही गई।
विज्ञापन
बीते दो अक्तूबर को देवरिया कांड में घायल अनमोल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत एकदम ठीक है और वह कमरे के बाहर टहल रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने उसका दुबारा परीक्षण किया।
इस दौरान बताया गया कि उसके सिर में लगी एक चोट अभी पूर्ण रूप से ठीक नहीं हुई है। इसलिए सोमवार को उसे डिस्चार्ज नहीं किया गया। अब दो दिन बाद फिर से उसका परीक्षण किया जाएगा।