फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Tue, 17 Oct 2023 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम वैज्ञानिक संजय सिंह ने बताया कि पूर्वी देशांतर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल में हवा का घुमाव तेजी से होने के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसके बाद पारा गिरने और नमी बढ़ने से ठंड का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन
बारिश के दौरान जिलाधिकारी आवास के सामने गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात करीब 8:30 बजे तेज हवा चलने से धूल भरी आंधी शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही शहर के कई इलाकों में तेज बारिश भी शुरू हो गई। दिन में तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर में बदल छाया लेकिन उमस बेचैन करती रही। मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ एक-दो स्थान पर बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार सुबह से लोगों ठंड का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक संजय सिंह ने बताया कि पूर्वी देशांतर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल में हवा का घुमाव तेजी से होने के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसके बाद पारा गिरने और नमी बढ़ने से ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी पहले से जारी की थी।

हालांकि सोमवार को सुबह तीखी धूप से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा। बदली छाने के बावजूद उमस बेचैन करती रही। यह आलम शाम तक बना रहा। रात में अचानक मौसम का मिजाज बदला। करीब 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से हवा चलनी शुरू हुई। गरज के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आद्रता में पिछले दो दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को आद्रता सुबह 8.30 बजे 80 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें