बताया गया कि अब बच्चे की हालत पहले से काफी बेहतर है। बृहस्पतिवार को उसे सामान्य तरीके से भोजन कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को सिर में लगे टांके भी कट गए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अनमोल की हालत अब एकदम ठीक है। हालांकि अभी उसे दो-तीन दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। दो दिन बाद उसका एक और मेडिकल परीक्षण व सिटी स्कैन कराया जाएगा। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सांसद-विधायक से लिपट कर रोने लगा देवेश, बोला- भईया...सब कुछ तो उजड़ गया, अब तक नहीं मिला न्याय
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।