फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आते-जाते नमस्कार नहीं करने से नाराज प्रधानाध्यापक ने तीन शिक्षकों के खिलाफ जारी किया नोटिस  

Sat, 02 Oct 2021 11:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

नोटिस वायरल होने के साथ ही बीआरसी के माध्यम से बीएसए कार्यालय तक पहुंच गया। जिसे देख विभाग भी असमंजस में है कि इस मामलें में किस प्रकार की कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र अंतर्गत धनगड़ी मुंडेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आते जाते नमस्कार नहीं करने पर नाराज होकर अपने ही विद्यालय के तीन सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। 

विज्ञापन


नोटिस वायरल होने के साथ ही बीआरसी के माध्यम से बीएसए कार्यालय तक पहुंच गया। जिसे देख विभाग भी असमंजस में है कि इस मामलें में किस प्रकार की कार्रवाई की जाय। हालांकि, बीएसए ने इस मामले में घुघली बीईओ को सोमवार को विद्यालय पहुंचकर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं घुघली बीईओ विनयशील मिश्र ने कहा कि नोटिस वायरल होने से मामले की जानकारी है। इस मामले में सोमवार को विद्यालय पहुंच मामलें की जांच की जाएगी। जहां पर सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

नोटिस में लिखा गया है कि विद्यालय में तैनात तीन सहायक अध्यापक शालोक कुमार यादव, इंद्रजीत सिंह, इंद्रनाथ यादव तथा शिक्षा मित्र दत्तात्रेय नाथ गुप्त द्वारा गत 29 व 30 सितंबर को छात्र-छात्राओं एवं रसोइयों के सामने विद्यालय आते समय सुबह 7 बजकर 45 मिनट व विद्यालय से वापस लौटते वक्त समय दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर नमस्कार नहीं कहा गया। जो इन शिक्षकों के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए लापरवाही प्रदर्शित करता है। 
विज्ञापन


इस मामलें में तीन सहायक अध्यापक समेत एक शिक्षा मित्र से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उस दौरान स्पष्टीकरण उपलब्ध न होने अथवा संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष्य रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस संबंध में बीएसए ओपी यादव ने कहा कि घुघली क्षेत्र के धनगड़ी मुंडेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का एक पत्र वायरल हुआ है। जिसमें नमस्ते नहीं करने पर अपने ही विद्यालय के तीन सहायक अध्यापक तथा एक शिक्षा मित्र के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें