फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

Fri, 05 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। दोनों दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड-2 निवासी दीनानाथ गुप्ता अपने बेटे शेषनाथ गुप्ता के साथ एक ही बाइक से धोबहा घाट गए थे। दाह संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान धोबहा घाट के समीप एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार रात दीनानाथ की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र शेषनाथ का इलाज अभी जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर धोबहा घाट जा रहे थे। इसी दौरान कतवार पोखरे के पास पुलिस को इसकी जानकारी मिली।
सीओ बांसगांव अनुज कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी और समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें