फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 23 Dec 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पुलिस ने घायल शुभम के नाना राजाराम गुप्ता की तहरीर पर मच्छरहट्टा वार्ड निवासी कृष्णा पांडेय पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हमलावर के गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली व्यापारी के सीने के बाएं हिस्से में लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे नगर के आदर्श चौराहे पर हुई। गोरखपुर जिले के भटहट थाना निवासी सुरेश गुप्ता का बेटा शुभम गुप्ता (25) अपने नाना नगर के मस्जिद वार्ड निवासी राजाराम गुप्ता के घर रहता है। शुभम ने नगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज के पीछे सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोल रखी है।

उसका बगल के एक दुकानदार से लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। शुभम रात में दुकान बंद करने के बाद आदर्श चौराहे पर किसी से वसूली करने चला गया, जहां बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया। उसने शुभम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गोली युवक के सीने में लगी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने घायल शुभम के नाना राजाराम गुप्ता की तहरीर पर मच्छरहट्टा वार्ड निवासी कृष्णा पांडेय पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हमलावर के गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें