प्रधानमंत्री आवास के लिए 5199 आवेदकों के आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं डीएम के निर्देश के बाद लेखपाल और कानूनगों ने सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी कर दी है। उम्मीद है इन सभी का सत्यापन इस महीने तक हो जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के बाद जल्द ही सभी की रकम खाते में आ जाएगी।
32 गांवों की सूची भी हो रही है तैयार
डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम में शामिल 32 गांवों के लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में सूची मिल जाएगी। इसके बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
अब भी कर सकते हैं प्रधानामंत्री आवास के लिए आवेदन
विकास सिंह ने बताया कि जिन भी व्यक्ति का अपना घर नहीं है। छत वाला घर नहीं है तो ऐसे व्यक्ति अब भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर आधार और बैंक पासबुक का फोटो कॉपी कराकर डूडा कार्यालय में जमा कर दें।