सजा समाप्त होने के बाद बीते 25 अगस्त को दंपती को मंडलीय कारागार से रिहा कर दिया गया था। जेल में बंद होने के दौरान पूर्व मंत्री पत्नी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मेडिकल बोर्ड गठित कर पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण: प्रधानाध्यापक की मेज पर सिगरेट-माचिस, दंग रह गए एसडीएम
वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पवन प्रधान का कहना है कि बीते 25 अगस्त की शाम को पूर्व मंत्री रिहा हो गया था। इसके बाद 26 तारीख की शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई।