फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम आज, जुटेंगे महाज्ञानी

Sat, 16 Apr 2022 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम का शुभारंभ करेंगे। मेयर सीताराम जायसवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में 17 अप्रैल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोई भी निशुल्क परामर्श ले सकेगा।
विज्ञापन
ज्योतिष - फोटो : astrology
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम (एनसिएंट साइंस कॉन्क्लेव)- 2022 का उद्घाटन शनिवार शाम छह बजे गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल हैं। आयोजन में देश भर से 70 से अधिक ज्योतिष और आयुर्वेदाचार्य पधार रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिवसीय (16-17 अप्रैल) समागम का आयोजन आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में किया जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन होगा। निशुल्क परामर्श देने का सिलसिला रविवार (17 अप्रैल) को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो अपराह्न 2 बजे तक चलता रहेगा। परामर्श के लिए किसी तरह के पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर परामर्श मिलेगा। जो व्यक्ति पहले आएगा, उसे पहले और जो बाद में आएगा उसे बाद में परामर्श का मौका मिलेगा। उद्घाटन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले महाज्ञानियों को सम्मानित करेंगे।  

इनका विशेष सहयोग

महासमागम के आयोजन में मेयर सीताराम जायसवाल व नगर आयुक्त अविनाश सिंह का विशेष सहयोग है। समागम में साफ-सफाई पर विशेष सत्र भी होगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि सफाई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। लिहाजा, देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले महाज्ञानी लोगों को सफाई का महत्व और उसके फायदे भी बताएंगे। इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयंक अग्रवाल का विशेष योगदान है। आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही और वाइस चेयरमैन आराधना शाही भी सहयोगी हैं। होटल रेडिसन ब्लू के प्रबंध निदेशक अरुण चन्द और महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं। ट्रेवल पार्टनर रन-वे टैक्सी के प्रोपराइटर जफर इकबाल हैं।

 

विज्ञापन

अनीता शर्मा
अनीता शर्मा दिल्ली से हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ) हैं। बचपन से ही सितारों, रत्नों और ज्योतिष में उनकी रुचि एक जिज्ञासा और शौक के रूप में शुरू हुई। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने ज्योतिष और वास्तु, फेंगशुई, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, समुद्र शास्त्र, टैरो रीडिंग और कलर थेरेपी में विशेषज्ञता हासिल की। वह रेकी ग्रैंड मास्टर भी हैं। सायन और निरयान दोनों प्रणाली में ज्योतिष करती हैं। पिछले 18 साल से मुंबई में प्रैक्टिस कर रही हैं। कुंडली के आधार पर आजीवन मार्गदर्शन और उपचार देती हैं। वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स की सदस्य भी हैं।

पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव
पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नाड़ी और वैदिक सेलिब्रिटी ज्योतिषी हैं। 65 से अधिक देशों में चिकित्सा ज्योतिष, वास्तु में विशेषज्ञ, न्यूमेरोलॉजी, हस्तरेखा, उपाय, मंत्र, होम्योपैथी जैसे विषय में परामर्श देते हैं। नाड़ी और वैदिक सेलिब्रिटी ज्योतिषी पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव गुरुग्राम में रहते हैं। इन्होंने नाड़ी ज्योतिष में उच्चतम शिक्षा प्राप्त की है। इसी कारण पिछले 26 वर्षों से सटीक भविष्यवाणी कर रहे हैं। परफेक्ट प्रेडिक्शन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस शिक्षक व वैदिक धर्म संस्थान के पैनल ज्योतिषी भी हैं।

महासमागम में आएंगे ये महाज्ञानी
केए दुबे पद्मेश, पंडित सतीश शर्मा, डॉ चंद्रमौली उपाध्याय, आचार्य इंदु प्रकाश, डॉ अजय भांबी, वैद्य बालेंदु प्रकाश, पंडित सुरेश श्रीमाली, पंडित जय गोविंद शास्त्री, डॉ सोहिनी शास्त्री, पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डॉ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पंडित नरेंद्र उपाध्याय, वैद्य सुशील कुमार दुबेे, डॉ राजीव पोद्दार, डॉ सुरेंद्र कपूर, पंकज खन्ना, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आचार्य बृजेंद्र मिश्रा, आचार्य सारांश, डॉ जश्मी दोषी, डॉ वाई राखी, रूपा बुद्धिराजा, रेखा जैन, त्रिशला चतुर्वेदी, संजय तिवारी, डॉ नीता भेड़ा, पीपीएस राना, डॉ अनिल वत्स, डॉ नितिन भरत भोंगले, अनुश्री अनीता, डॉ वेनुगोपाल राव वीरारमानी, डॉ मधुराज वास्तु गुरु, आचार्य आदित्य, आचार्य आनंद, दीपशिखा मिश्रा, अनीता शर्मा, कविता चैतन्य, आचार्य सान्वी गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, रवींद्र कौशिक, ज्योतिषाचार्य सुशील शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, आचार्य ध्रुव अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार, संदीप भार्गव, आचार्य राजेश महाराज, पंडित मनोज कुमार द्विवेदी, मीतेश मालवीय, डॉ जीतेंद्र पोरवाल, डॉ विजय कुमार पाठक, स्वाति सक्सेना, अनामिका शुक्ला, पंडित विजय और यशी चतुर्वेदी, मानसी शर्मिली आदि महासमागम में भाग लेंगे।


आयोजन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें- मोबाइल नंबर 8005000010, 8299660608 और 6394153108
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें