फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: बेटियों ने ली शपथ, करेंगी मतदान के लिए प्रेरित

Sat, 26 Feb 2022 01:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मतदान दिवस को उत्सव की तरह यादगार बनाने का संकल्प सीआरडी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने लिया है। इस दिन बेटियां घर में अच्छा पकवान बनाएंगी और मतदान करने वालों को खिलाएंगी। मम्मी-पापा समेत परिवार के सभी बालिग सदस्यों को मतदान करने का संदेश देंगी।

विज्ञापन


बेटियों ने यह संकल्प शुक्रवार को सीआरडी पीजी कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बेटियों ने चित्रों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम की नोडल अफसर डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का उत्सव है। पांच साल में आने वाला विशेष अवसर राज्य की दशा व दिशा तय करता है। मतदान दिवस को विशेष अवसर की तर्ज पर याद किया जाना चाहिए।

प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा मिश्र ने कहा कि हर छात्रा यह जिम्मेदारी उठाए कि परिवार, पड़ोस और रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी। इससे जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा रानी शर्मा ने कहा कि बेटियां मतदान दिवस के दिन अपने घर के सभी बालिग सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र बनाकर व्यक्त की भावनाएं

कॉलेज परिसर में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित चित्र बनाए और स्लोगन लिखा। अलग-अलग रंगों से बने चित्रों को सराहा गया। चित्र बनाने वाली छात्राओं ने बताया कि वे मतदान दिवस के दिन अपने घर में भी इस तरह का चित्र बनाएंगी।

बोलीं छात्राएं

हमने शपथ ली है कि मतदान के लिए घरवालों के अलावा पड़ोसियों को भी प्रेरित करेंगी। मतदान के दिन अगल-बगल वालों को भी मतदान केंद्र पर भेजने का प्रयास करेंगी। - गरिमा सिंह, बीएड।

मतदान के जरिए हम अपने राज्य के भाग्य का निर्धारण करते हैं। अगर युवा ही चूक गए तो फिर भविष्य को कैसे संवारा जाएगा? इसलिए खुद के अलावा घर के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगी। - तनुजा गुप्ता, बीएससी।

हमारे घर के सभी लोग, जिनका नाम मतदाता सूची में है, मतदान जरूर करते हैं। इस बार मैं पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगी। सभी रिश्तेदारों से भी शत प्रतिशत मतदान के लिए कहूंगी। - वैष्णवी सिंह, बीकॉम।

मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। अगर हम अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं करेंगे, तो फिर अधिकार का उपयोग भी नहीं कर पाएंगे। इस बार शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करना है। - नरगिस, बीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें