ये आयोजन होंगे
ड्राइंग प्रतियोगिता: इसका थीम चिड़ियाघर है, बच्चे जीव-जंतु देखेंगे और वहीं बैठकर लाइव ड्राइंग बनाएंगे। ड्राइंग शीट अमर उजाला की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। ड्राइंग की अन्य सामग्री मसलन, पेंसिंल, ब्रश, बोर्ड व कलर विद्यार्थियों को लाना होगा। विजेताओं का चयन तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम करेगी।
इसे भी पढ़ें: फिल्म की स्टोरी को दी मात: दुष्कर्म का आरोपी बोला.. मैं पूर्व जन्म में नाग था और किशोरी नागिन
नृत्य व गायन प्रतियोगिता : नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में बच्चे चिड़ियाघर में बने मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। गायन के लिए अधिकतम तीन मिनट और नृत्य के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। गायन में बच्चे लोक गीत व फिल्मी गाने का चयन कर सकते हैं और नृत्य प्रतियोगिता का थीम पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण रखा गया है।