फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर भूमि की रजिस्ट्री गलत तरीके से कराने के आरोप, सीएम के जनता दरबार तक पहुंचा मामला

Mon, 22 Mar 2021 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • देरशाम कुशीनगर के सेवरही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने शिलापट्ट गायब किए जाने की तहरीर भी दी
  • कांग्रेस नेता ने आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया  

 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के सेवरही नगर पंचायत की शहीद स्मारक परिसर स्थित गाटा संख्या 796 की रजिस्ट्री गलत तरीके से कराने के आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर लगे हैं। इसकी शिकायत रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि कब्जे की नियत से ही शहीद स्मारक के लोकार्पण का शिलापट्ट गायब कर दिया गया। शिकायत का ही असर रहा कि सेवरही के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने शहीद स्मारक के शिलापट्ट गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। इसकी पुष्टि पुलिस ने भी की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 
मुख्यमंत्री ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इसमें सेवरही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल भी आए। त्रिभुवन ने मुख्यमंत्री को तमाम दस्तावेज सौंपे और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर गलत तरीके से शहीद स्मारक परिसर के गाटा संख्या 696 का बैनामा कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


त्रिभुवन ने नगर पंचायत सेवरही के वर्तमान अध्यक्ष का एक पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया है। इस पत्र के मुताबिक नगर पंचायत ने 2015-16 में 28 लाख रुपये से ज्यादा धनराशि करके वार्ड नंबर दो जानकारीनगर स्थित शहीद स्थली पर दो मंजिला भवन का निर्माण कराया था। इसी भवन में लाइब्रेरी व गेस्ट हाउस भी है, जो कि नगर पंचायत सेवहरी कार्यालय के सुपुर्द है। इसी बीच 2 फरवरी 2021 को गाटा संख्या 796 का बैनामा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इंडियन नेशनल कांग्रेस के द्वारा विश्वविजय सिंह हरिहरपुर गोरखपुर खजनी के नाम कर दिया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि रजिस्ट्री हुई है। सारे दस्तावेज मौजूद हैं। इसे कोई भी देख सकता है। जांच में सब सामने आ जाएगा। आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की वजह से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराई गई है, उस व्यक्ति का नाम खतौनी में पहले से दर्ज है। सारे दस्तावेज सही हैं। किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।  

सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। शहीद स्मारक स्थल परिसर में कुछ निजी भूमि भी बताई जा रही है। जांच के बाद ही सब कुछ साफ होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें