फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भूमि विवाद में डीएम सतर्क, बोले- विवादित जमीन के मामले में बवाल की आशंका पर पाबंद होंगे सभी पक्ष

Sat, 31 Jul 2021 09:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विवादित जमीन के मामले में बवाल की आशंका पर दोनों पक्षों या फिर मजबूत पक्ष को पाबंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी विजय किरण आनंद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के डीएम विजय किरण आनंद ने कहा, जिले में जमीन विवाद के संबंध में बवाल की आशंका पर सभी पक्ष पाबंद होंगे। उन्होंने बताया कि जमीन के विवादों को गंभीरता से लिया जा रहा है। विवादित जमीन के मामले में बवाल की आशंका पर दोनों पक्षों या फिर मजबूत पक्ष को पाबंद कर दिया जाएगा। सरकारी जमीन से भी कब्जा हटाने के बाद उसे सुरक्षित कराया जाएगा, ताकि दोबारा उसपर कब्जा न हो।

विज्ञापन

इसके बाद भी संबंधित जमीन पर किसी पक्ष ने बवाल की कोशिश की तो जमानत के वक्त जरूरी धनराशि के बराबर की जमा की गई संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। डीएम ने बताया कि जमीन की कीमत के हिसाब से जमानत धनराशि तय की जाएगी। यह एक या दो लाख या फिर उससे अधिक भी हो सकती है। डीएम का मानना है कि आर्थिक नुकसान होने के भय से विवादों में जरूरी कमी आएगी।
 

विवादित जमीन का मामला सामने आने पर एसडीएम और तहसीलदार, पुलिस के साथ मौके पर जाएंगे और उसे निस्तारित करेंगे। इस दौरान उन्हें इस बात का भी आकलन करना होगा कि मामले के निस्तारण के पूर्व कहीं दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थिति न उत्पन्न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें