आर्मी पब्लिक स्कूल के होनहारों का दबदबा
गोरखपुर। सीबीएसई की ओर से घोषित बारहवीं के परिणाम में आर्मी पब्लिक स्कूल के होनहारों का दबदबा रहा है। दिशा तिवारी और शशांक मिश्रा 98.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल रहे हैं। निमिशा कुशवाहा, रितिका यादव और वासु राय ने संयुक्त रूप से 97.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने बताया कि नवदीप राय ने 96.6 फीसदी, सतीश सिंह और आकृति ने 96.4 फीसदी, ओम पांडेय, प्रजक्ता मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शर्मा, उजाला राय और अश्विनी कुमार ने 95.6, शिवांग मणि त्रिपाठी ने 95.4 और शिवम शांडिल्य और प्रकाश कुमार गुप्ता ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किया है। बोर्ड परीक्षा में 19 विद्यार्थियों को 95 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।
------
जेपी एजुकेशन एकेडमी की परिधि ने किया स्कूल टॉप
गोरखपुर। जेपी एजुुकेशन एकेडमी की छात्रा परिधि भार्गव 98.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनी हैं। दूसरा स्थान अर्पिता सिंह 96 फीसदी और तीसरा स्थान पीयूष सिंह 95.8 फीसदी ने हासिल किया है। डायरेक्टर सलील श्रीवास्तव ने बताया कि 14 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है। सुखमीत सिंह और शाश्वत गुप्ता ने 94.4, मिलिंद सिंह ने 92.8, शुभम मलानी ने 92.4, दिनेश कसौधन ने 92.2, हर्षि अग्रवाल ने 91.2, नितिश मिश्रा ने 91, विश्वम द्विवेदी ने 90.8, आशुतोष सिंह 90.6 और आकृति पांडेय ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
------------
एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
गोरखपुर। जंगल धूषण स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने मेधा का परचम लहराया है। 12वीं में विवेक कुमार व आद्रिका बरनवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया। शुभम गुप्ता व अनुभव श्रीवास्तव 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि सक्षम सिंह 95.6 फ़ीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद रहे। शालिनी पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में टॉप किया जबकि विद्यालय में चौथे स्थान पर रहीं। 50 से अधिक छात्रों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान, को-ऑर्डिनेटर अर्चना पाठक व अजय रावत, परीक्षा नियंत्रक शंभूनाथ कुशवाहा ने मिठाई खिलाकर छात्रों को बधाई दी।
------
रैंपस के विद्यार्थियों ने बनाया कीर्तिमान
गोरखपुर। रत्ना मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) के मेधावियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है। 70 विद्यार्थियों को 80 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। प्रशासनिक अधिकारी विनीता श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
--------------
एबीसी स्कूल के मेधावियों ने लहराया मेधा का परचम
गोरखपुर। एबीसी पब्लिक स्कूल दिव्यनगर के बच्चों ने शानदार सफलता अर्जित की है। कुमार सौरभ ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। आस्था रावत 95.4 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर और गुलशन कुमार 94.6 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। निदेशक हेमंत मिश्रा ने बताया कि मैथ ग्रुप में 48 और बॉयो ग्रुप में 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सुनील कुशवाहा ने 94 फीसदी, मनीषा त्रिपाठी 93.4, मुस्कान मिश्रा 93.2, भास्कर विश्वकर्मा 91.2 और रूचिता गुप्ता ने 90 फीसदी अंक हासिल किया है।
---------------------
सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग ने खुश्बू ने किया स्कूल टॉप
गोरखपुर। बारहवीं के परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग की खुश्बू श्रीवास्तव (मैथ्स) ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। द्वितीय स्थान श्रेया गुप्ता (मैथ्स) 96.6% परसेंट, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कॉमर्स की अदिति गुप्ता 96.6% व अनुष्का जायसवाल 96.6%, चतुर्थ स्थान अभिनव सिंह 96.4% व पांचवा स्थान जूही पांडेय (आर्ट) 96.4% ने प्राप्त किया। प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, प्रबंधक बलराम अग्रवाल, डॉ रामनाथ गुप्त ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव , अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य (सूर्यबख्श पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस्ती) विद्यालय समिति की कोषाध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय सहित विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य दिवाकर मिश्रा, फणीश तिवारी, शिवेंद्र मिश्र, अविनाश श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
--------------
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदार नगर का बोर्ड परीक्षा में जलवा
गोरखपुर। वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदारनगर के विद्यार्थियों ने रिजल्ट में अपना जलवा दिखाया है। साइंस ग्रुप में शिवम मौर्या ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ शिवांश दुबे 95, दिव्यांशु गुप्ता 94.6, वंशिका दुबे 94, गौरव शर्मा 93, क्रितेन जायसवाल 92, इंद्रजीत कौर 91.6, अनुराग मणि त्रिपाठी 88,बिंदेश्वर निषाद 85.4,अंजली राज विश्वकर्मा 83.2 फीसदी अंक हासिल किया है। कॉमर्स ग्रुप में सलोनी चौहान ने अपने ग्रुप से सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंक हासिल कर चमक बिखेरी है। इसी के साथ प्रिया गुप्ता 93.2 प्रतिशत, नीतेष तिवारी 91 फीसदी, साक्षी पांडेय 84.6 फीसदी अंक अर्जित किए। प्रिंसिपल बीबी मिश्रा एवं प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
----------------------------
सरमाउंट की वैष्णवी और आदित्य ने मारी बाजी
गोरखपुर। सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, तारामंडल के विज्ञान वर्ग में वैष्णवी पांडेय और आदित्य कुमार गुप्ता ने 95.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। तान्या मल्ल ने 95.4, पार्थ शुक्ला ने 95 फीसदी, वाणिज्य वर्ग में अंशिका सिंह ने 95.8, अंशिका गुप्ता ने 94.6, पल्लवी सिंह ने 94.4, खुश्बू यादव ने 92.6 ,युवराज सिंह ने 91.8, कृष्ण यादव ने 91.2 फीसदी अंक हासिल किया है। निदेशक रोहन सिंह और चेयरमैन आरडी यादव ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन भास्कर भटला ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया।