5 अगस्त को प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। सीमा पर 24 घंटे कड़ी निगरानी एवं पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नेपाल के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा एवं संयुक्त पेट्रोलिंग के लिए सहमति बनी। इस दौरान एसएसबी 22वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज सिह, असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद, एसडीएम नौतनवां अभय कुमार गुप्ता, कोतवाल सोनौली आशुतोष सिह सहित कई अधिकारी खुफिया विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- घर-घर लहराया केसरिया, आगे ही नहीं पर्दे के पीछे भी विहिप की रही बड़ी भूमिका
महराजगंज जिले से लगे सोनौली, भगवानपुर, बरगदवां, परसामलिक, ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर, झुलनीपुर समेत स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा पगडंडियो पर भी शिफ्टवार नजर रखी जा रही है। कोरोना के वजह से भारत नेपाल सीमा सील है। सीमावर्ती थानो की पुलिस ने रात्री गश्त बढ़ाने के साथ ही जांच तेज कर दिया है। संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थानेदार प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे हैं।