फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर बाजार में बरसा सोना, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई खरीदारी

Wed, 04 May 2022 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अक्षय तृतीया के पावन मौके पर सराफा के अलावा कार, बाइक, मोबाइल फोन बाजार में भी रौनक देखने को मिली। डीपी मोटर्स देवरिया रोड के प्रोपराइटर नितिन मातनहेलिया ने बताया ऑफर की वजह से अक्षय तृतीया के मौके पर अच्छी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में जमकर सोना बरसा। सोने-चांदी और हीरों के आभूषणों की खरीदारी के बीच सराफा कारोबारियों ने करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अक्षय तृतीया और शादियों के बीच आभूषणों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल रही। घंटाघर में मंगलवार बंदी के बाद भी आभूषणों की दुकानें खुली रहीं।

विज्ञापन


यहां भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की। आर्यनगर और असुरन स्थित राप्ती कॉम्पलेक्स में भी आभूषणों की दुकानों पर चहल-पहल रही। वहीं शहर भर की आटोमोबाइल, मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों और शोरूम पर भी खरीदारों की भीड़ दिखी।  
 
अक्षय तृतीया के लिए आभूषण कारोबारियों ने भी विशेष तैयारी की थी। तमाम लोगों ने तो भीड़ से बचने के लिए पसंद के आभूषणों की एडवांस बुकिंग कराकर अलग करा लिया था। वहीं, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर लोग अपने-अपने आभूषण लेकर घरों को गए। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, करीब 35 करोड़ रुपये के आभूषणों की बुकिंग हुई थी।
विज्ञापन


इस बार चांदी और हीरे के आभूषणों की अच्छी मांग रही है। चांदी के एंटिक आभूषणों की महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। लोगों ने हल्के वजन में फैंसी आभूषणों को खरीदा है। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भी लोगों ने अच्छी खरीदारी की है।

 

विज्ञापन

अक्षय तृतीया को लेकर ऑफर दिया गया था, जिसका लोगों ने खूब फायदा उठाया। उम्मीद के मुताबिक अक्षय तृतीया का बाजार बेहतर रहा। शुभ लगन में सभी ने बढ़चढ़ कर खरीदारी की। दो साल के बाद यह मौका था जब कोरोना के बाद एक साथ बाजार में ग्राहक दिखे। सभी ने औसत अपने बजट के अनुसार सोने की खरीदारी की। - अनूप सराफ, निदेशक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स।

इस अक्षय तृतीया को कोरोना का सन्नाटा टूटा। अक्षय तृतीया श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। अक्षय शुभ की कामना के साथ लोग सराफा बाजार पहुंचे और आभूषणों की खरीदारी की।- धीरज बरनवाल, निदेशक बरनवाल ज्वेलर्स।

कोरोना ने लोगों की जेब पर काफी असर डाला है। इस बार देखने को मिला कि लोगों ने हल्के आभूषणों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया। इसमें नाक की कील, झुमका, स्वास्तिक और देवी-देवताओं के लॉकेट की मांग खूब रही। लोगों ने चांदी के एंटिक आभूषणों की खूब खरीदारी की।- संजय अग्रवाल, निदेशक परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स।

ईद और अक्षय तृतीया की वजह से सराफा बाजार में रौनक पूरे दिन दिखती रही। ग्राहकों ने छोटे-छोटे आभूषण खरीदकर पर्व की मान्यता पूरी की। परंपरागत आभूषणों के अलावा हीरे के आभूषणों की भी खूब खरीदारी की। इस बार का बाजार सुकून देने वाला रहा।- योगेश अग्रवाल, निदेशक, ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स।

टूटा दो वर्ष का सन्नाटा
अक्षय तृतीया के पावन मौके पर सराफा के अलावा कार, बाइक, मोबाइल फोन बाजार में भी रौनक देखने को मिली। डीपी मोटर्स देवरिया रोड के प्रोपराइटर नितिन मातनहेलिया ने बताया ऑफर की वजह से अक्षय तृतीया के मौके पर अच्छी बिक्री हुई है। बलदेव प्लाजा गोलघर में मोबाइल के विक्रेता उमा इंटरप्राइजेज के निदेशक विक्की ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले अक्षय तृतीया पर मोबाइल फोन की अच्छी बिक्री हुई है। इलेक्ट्रो वर्ल्ड के निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी रही। भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर और एसी की मांग सबसे अधिक रही। इसके अलावा लोगों ने फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन की खरीदारी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें