दिल्ली के लिए पांच समेत गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 15 हो जाएगी
गोरखपुर से कुल उड़ानों की संख्या अब 15 हो जाएगी। गोरखपुर से अभी राजधानी दिल्ली के लिए पांच, मुंबई दो तथा कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ व प्रयागराज के लिए रोजाना एक-एक समेत कुल 11 विमान उड़ान होती है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा।
इसके अलावा कोलकाता के लिए एक और विमान सेवा और बंगलुरु की बंद पड़ी उड़ान भी 27 से शुरू हो जाएगी। इस सेवाओं के शुरू होने के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 15 हो जाएगी। जल्द ही सहारनपुर और बरेली के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।
शहर आगमन प्रस्थान
स्पाइस जेट उड़ानें
बेंगलुरु 07:25 07:55
बाम्बे (मुम्बई) 08:25 08:55
वाराणसी 09:35 09:55
दिल्ली 11:15 11:45
कानपुर 12.35 12:55
दिल्ली 17:10 17:30
कोलकाता 19:00 19:30
इंडिगो की उड़ानें
हैदराबाद 13:15 13:45
प्रयागराज 14:35 14:55
दिल्ली 15:25 15:55
कोलकाता 16:35 16:55
बाम्बे (मुम्बई) 18:10 18:40
एयर अलायंस की उड़ानें
दिल्ली (आगमन) 13:30 लखनऊ (प्रस्थान) 14:00
लखनऊ (आगमन) 16:20 दिल्ली (प्रस्थान) 16:40
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 27 मार्च से गोरखपुर से कानपुर और वाराणसी भी जुड़ जाएगा। बंगलुरु की बंद चल रही उड़ान भी इसी दिन से शुरू होगी। इसके अलावा कोलकाता के लिए भी एक उड़ान सेवा शुरू होगी। गोरखपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार और कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही गोरखपुर सदर सांसद का भी बड़ा योगदान है।