इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट/नोटरी हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि एम्स में कई पदों पर भर्ती निकाली है। 21 मार्च अंतिम तिथि है। इसके अलावा जल्द ही और पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
- होम पेज के रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकलीं सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
- यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटीफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों पर निकाली गई है भर्ती
- प्रोफेसर कम प्रिंसिपल- कॉलेज ऑफ नर्सिंग- पद एक, सामान्य श्रेणी
- एसोसिएट प्रोफेसर-रीडर इन नर्सिंग पद-दो सामान्य श्रेणी
- असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर इन नर्सिंग-पद तीन सामान्य श्रेणी
- ट्यूटर/क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर- पद 17 सामान्य- नौ ओबीसी- चार एससी, दो एसटी व एक ईडब्ल्यूएस।