फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पिता के बाद बेटा बना बस्ती एपीएन छात्रसंघ का अध्यक्ष, ऐसी है इनकी कहानी

Wed, 08 Dec 2021 03:12 PM IST
vivek shukla विकास पाठक, बस्ती।

सार

इसी महाविद्यालय से 1993 में आदित्य के पिता नरेंद्र भी अध्यक्ष रहे हैं। पिता बसपाई और बेटा एबीवीपी के समर्थन से चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह विजयी रहे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपीएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष चुने गए। महाविद्यालय इतिहास में ऐसा पहली बार है कि पिता के बाद बेटे ने भी अध्यक्ष पद पर परचम लहराया हो। 1993 में एपीएन कॉलेज के छात्रसंघ में आदित्य के पिता नरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता था। वह उस समय से सबसे लोकप्रिय अध्यक्ष माने जाते थे।  

विज्ञापन


नरेंद्र सिंह शुद्ध रूप से खाटी बसपाई हैं। छात्रसंघ के कार्यकाल में उनकी तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह व सांसद सुनील दत्त से काफी नजदीकियां रहीं। इन्हीं दोनों नेताओं की बदौलत उन्होंने महाविद्यालय में करीब 55 लाख रुपये खर्चकर तमाम विकास कार्य कराया था।

नरेंद्र ने बताया कि जब बेटा आदित्य ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो मना कर दिया। लेकिन उसकी जिद के कारण अनुमति देनी पड़ी। जिसका परिणाम बेटे ने जीत के रूप में दिया। कहा कि एक पिता के रूप में यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन


चुनाव में आदित्य एबीवीपी के समर्थित उम्मीदवार थे, लेकिन यह एक ऐसा चुनाव रहा, जिसमें जिले के सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अमर्त्यसेन पांडेय, भूपेंद्र प्रताप सिंह राना, ब्रजभूषण उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, गौरव सिंह और युवराज सिंह आदि ने आदित्य को बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें