फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता ने 28 वकीलों पर दर्ज कराया केस, जाने क्या है मामला

Tue, 28 Jan 2020 11:38 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
lawyers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर शहर की कैंट पुलिस ने दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अमित शुक्ला, दीपक शुक्ला, अमित त्रिपाठी समेत 28 लोगों पर धमकी देने के आरोप और एससी एसटी व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता संजय प्रकाश सत्यम ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही संजय प्रकाश सत्यम पर अधिवक्ता अमित शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। अब दूसरे पक्ष से आई तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संजय प्रकाश सत्यम की ओर से थाने में दर्ज कराए गए केस के मुताबिक वह अनुसूचित जाति के हैं और दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं।

21 जनवरी की सुबह 10:30 बजे वह कचहरी में अपने तख्ते पर पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान अधिवक्ता अमित शुक्ला के नेतृत्व में 20 से 25 लोग पहुंचे और जानमाल की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि फेसबुक पर एक जाति विशेष के लोगों के खिलाफ  पोस्ट किए हो, उसका अंजाम भुगतना होगा। उसके बाद वे लोग उनके मोबाइल फोन और फेसबुक अकाउंट पर भी गालियां और जानमाल की धमकी दी। फिर 22 जनवरी को कचहरी पहुंचने पर जानमाल और लिखा पढ़ी करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें