फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी दोस्ती

Thu, 17 Mar 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद नंबर का अदान-प्रदान किया था। शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर फर्जी आईडी बनाया था, इसके बाद अश्लील फोटो डाल दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सोशल मीडिया पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करने के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक साल से आरोपी लगातार युवती को परेशान कर रहा था। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई। पेशे से आदित्य अधिवक्ता है। एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि दफ्तर में आई एक युवती ने बताया था कि वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए आदित्य से हुई थी।

बातचीत के दौरान नंबर का आदान-प्रदान हो गया। इसके बाद आदित्य ने फोन करके शादी का प्रस्ताव रखा। शादी से इनकार करने पर आदित्य ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी आईडी बना लिया और अश्लील फोटो पोस्ट करने लगा। मना करने पर धमकी भी देता था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस सिलसिले में अधिवक्ता का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें