फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पर्ची: वितरण की यही रफ्तार रही तो मेहनत पर फिर जाएगा पानी, 70 फीसदी मतदान का तय कर रखा है लक्ष्य

Sat, 26 Feb 2022 01:36 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।

सार

जागरुकता कार्यक्रमों पर पसीना बहा रहा प्रशासन, 70 फीसदी मतदान का तय कर रखा है लक्ष्य।
विज्ञापन
मतदान पर्ची। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान में अब सिर्फ पांच दिन ही बाकी रह गए हैं और कुछ को छोड़कर ज्यादातर मतदाताओं के घर वोटर पर्ची पहुंची ही नहीं। जिले में कुल 35.91 लाख मतदाता हैं।

विज्ञापन


मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि तमाम वोटरों के हाथ में मतदाता पर्ची नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाकर इस बार 70 फीसदी पहुंचाने का जिला प्रशासन का लक्ष्य तो पूरा नहीं हो पाएगा, मतदाता जागरुकता के लिए की जा रही मेहनत पर भी पानी फिर जाएगा।  
 
अमर उजाला की पड़ताल में यह बात सामने आई कि मतदाता पर्ची के वितरण कार्य में बीएलओ, लेखपाल स्तर से भारी लापरवाही बरती जा रही है। बेतियाहाता के संजीव कुमार राय, आजाद नगर पूर्वी के भगवान चंद, चिलमापुर के फरूक जमाल, तुर्कमानपुर के भगवती प्रसाद शुक्ला, जगरनाथपुर के शालीन श्रीवास्तव, बशारतपुर के रमेश मिश्रा, रूस्तमपुर के उमा शंकर मिश्रा का कहना है कि उनके घर या मोहल्ले में किसी को मतदाता पर्ची नहीं मिली। इसी तरह सहारा इस्टेट परिसर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र सिंह, प्रीति निषाद, डॉ. एपी त्रिपाठी, मंजीत कुमार सिंह, एसवी सिंह व राप्तीनगर के आशुतोष सिंह, मोहद्दीपुर के विवेक सिंह से पूछने पर उनसे भी यही जवाब मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी खराब है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट देने का आधार नहीं, पर मिलती है बड़ी सहूलियत

मतदाता पर्ची, वोट देने का आधार नहीं है, मगर एक सामान्य मतदाता को इससे काफी सहूलियत मिल जाती है। इस पर्ची के माध्यम से उसे यह जानकारी मिल जाती है कि उसका बूथ कौन और कहां है। साथ ही यह भी पता लग जाता है कि उस बूथ की मतदाता सूची में कौन सी भाग संख्या में कितने क्रमांक पर उसका व उसके परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज है।

यानी मतदाता यह आश्वस्त हो जाता है कि उसे बूथ पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मतदाता पर्ची की अहमियत को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने पहले मतदान के 15 दिन पहले ही मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कराने की घोषणा की थी। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद की सख्ती के बाद 22 फरवरी से वितरण कार्य शुरू हुआ, मगर अभी रफ्तार नहीं पकड़ सका है।   

वर्ष 2017 में मतदान की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र       वोटिंग प्रतिशत
कैंपियरगंज           59.54
पिपराइच              63.52
गोरखपुर शहर          51.01
गोरखपुर ग्रामीण        59.76
सहजनवां              58.59
खजनी                 51.42
चौरीचौरा               57.01
बांसगांव               48.11
चिल्लूपार              51.02
कुल                  55.44

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता पर्ची का वितरण चल रहा है। एक से दो दिन में सभी मतदाता तक पर्ची पहुंच जाएगी। यदि किसी को नहीं मिली है तो इसे दिखवाया जाएगा। वितरण में लापरवाही होने पर संबंधित बीएलओ पर सख्ती की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें