फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बाढ़: प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की और चार यूनिट मांगीं, तैनात होंगे नोडल अफसर

Thu, 02 Sep 2021 07:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अयोध्या से शुक्रवार को मिलेगी 20 मोटर बोट, 30 हजार और खाद्य सामग्री किट मंगाई जा रही, प्रशासन ने अधिगृहीत किया गोरखपुर क्लब, राशन वितरण केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार बढ़ता दायरा देख प्रशासन ने एहतियातन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की और दो-दो यूनिट की मांग की है। इस संबंध में गुरुवार को जिला आपदा विभाग की तरफ से वाराणसी स्थित एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी के कमांडेंट के साथ ही शासन को भी पत्र भेजा गया है। वहीं अयोध्या से 20 और मोटर बोट मंगाई गई हैं।

विज्ञापन

 
आपदा विभाग के मुताबिक एक बोट पर 25 से 30 लोग आसानी से बैठ जाएंगे। सभी बोट गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक गोरखपुर पहुंच जाएंगी। इनका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घिरे लोगों तक राहत सामग्री किट पहुंचाने में होगा। वर्तमान में राहत सामग्री किट पहुंचाने का काम भी एसडीआरएफ की टीम कर रही है। इन मोटर बोटों के पहुंचने के बाद यह टीम खाली हो जाएगी, जिससे उन्हें बचाव कार्य में लगाया जाएगा।

आपदा संयोजक गौतम गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों में 22 हजार राहत सामग्री किट का वितरण हो चुका है। किट उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर के साथ ही लखनऊ की फर्म को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दोनों ही फर्म से 15-15 हजार और राहत सामग्री किट मंगाई गई है, जो शुक्रवार सुबह तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन ने गोरखपुर क्लब को अधिगृहीत कर लिया है। वहां राहत सामग्री वितरण केंद्र बनाया जाएगा। कोई भी स्वयंसेवी संस्था यदि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशन आदि उपलब्ध कराना चाहती है तो वहां सामग्री दे सकती है।

बाढ़ राहत खाद्य सामग्री किट में ये उपलब्ध है
आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल दो किग्रा, नमक 500 ग्राम, हल्दी 250 ग्राम, मिर्च 250 ग्राम, सब्जी मसाला 250 ग्राम, रिफाइंड एक किग्रा, लाई पांच किग्रा, भुना चना दो किग्रा, गुड़ एक किग्रा, बिस्कुट 10 पैकेट, माचिस एक पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट व नहाने के दो साबुन।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें