फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अयोध्या में चमकीं गोरक्षनगरी की आदित्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अयोध्या में 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित योनेक्स सनराइज प्रथम सीनियर स्टेट एवं ईस्ट जोन चयन ट्रायल प्रतियोगिता में गोरखपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने नोएडा की रिद्धिमा सिंह के साथ मिलकर महिला युगल का विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग में भी आदित्य यादव ने गोरखपुर के अविरल कुमार यादव के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आदित्या का चयन सीनियर वर्ग के यूपी स्टेट ईस्ट जोन की टीम में हो गया है। आदित्या की सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की। पिता दिग्विजय नाथ यादव ने बताया कि आदित्या इस प्रतियोगिता के एशिया चैंपियनशिप के ट्रायल देने बृहस्पतिवार को बंगलूरू के लिए रवाना होंगी।
इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अनुज मित्तल, नरसा के महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे के बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव, संजीत प्रधान, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडे, सचिव राजित श्रीवास्तव, लेविन अकादमी की अध्यक्ष रिमी चंद्रा, अजित सिंह, संजय श्रीवास्तव, मदन चरण श्रीवास्तव आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें