फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 100 करोड़ की फर्जी कंपनी प्रकरण में पीड़ित का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी एक पंचर दुकानदार के नाम पर कथित रूप से फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाने के मामले में जांच तेज हो गई है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर सीओ कैंट आभा सिंह ने बुधवार को पीड़ित का सिलसिलेवार बयान दर्ज किया और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित राज प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए 30 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर गांव के एक व्यक्ति ने उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि बाद में उन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से मेसर्स गड़जेट्रीक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पंजीकृत करा दी गई।
विभागीय जांच में कंपनी के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार और लगभग 28 करोड़ रुपये का कर बकाया सामने आया। इस खुलासे के बाद पीड़ित के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। राज प्रजापति के अनुसार, मार्च माह में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की टीम उनकी पंचर की दुकान पर जांच के लिए पहुंची थी। बुधवार को सीओ कैंट ने उनका विस्तृत बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें