फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: राष्ट्रपति के हाथों आदित्या को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई

Tue, 23 Jan 2024 12:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण क्षमता वाले 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में इन्हें एक लाख रुपये, पदक, प्रमाणपत्र आदि दिया गया। मंगलवार को पीएम हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बच्चों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोरखपुर से बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी आदित्या यादव को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। 13 वर्षीय आदित्या को यह पुरस्कार कई बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने पर मिला है।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण क्षमता वाले 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में इन्हें एक लाख रुपये, पदक, प्रमाणपत्र आदि दिया गया। मंगलवार को पीएम हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बच्चों से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि गोरखपुर की आदित्या दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलेंगी। इसके पहले 2022 में डेफ ओलंपिक्स में मेडल जीतने के बाद पीएम ने उन्हें सम्मानित किया था। आदित्या के पिता दिग्विजय यादव ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद आदित्या गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल में भी भाग लेंगी। उसे गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेना है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
आदित्या को पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नई दिल्ली में गोरखपुर, निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी आदित्या यादव को खेल श्रेणी में ''प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024'' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आदित्या ने अपनी खेल प्रतिभा और जीवटता से उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि अनेकानेक बच्चों और युवाओं के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें