फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंबई में लॉटरी के नाम पर ठगी, 11 करोड़ की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसटीएफ को मुखबिर ने बताया कि गयासुद्दीन खान उर्फ सोनू इलाहीबाद स्थित एक मैरिज हाॅल के पास आने वाला है। एसटीएफ और मुंबई पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लाॅटरी के नाम पर 11 करोड़ की ठगी की गई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया जालसाज गयासुद्दीन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में लॉटरी के नाम 11 करोड़ रुपये की जालसाजी में शामिल आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात तिवारीपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई से आई पुलिस ने एसटीएफ संग मिलकर यह कार्रवाई की। आरोपी के पास से 51 हजार रुपये नकद मिले हैं। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे पुलिस मुंबई लौट गई।

विज्ञापन


आरोपी के साथियों को मुंबई में पकड़ा गया था। इसके बाद से ही वह वहां से भागकर गोरखपुर आ गया था। आरोपी के खिलाफ मुंबई के थाना कफ परेड जोन प्रथम में केस दर्ज है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इलाहीबाग निवासी गयासुद्दीन खान उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बृहन जिले के थाना कफ परेड जोन प्रथम के पुलिस सब इंस्पेक्टर रूपेश कुमार भागवत के नेतृत्व में एक टीम गोरखपुर एसटीएफ कार्यालय आई। टीम ने एसटीएफ को आरोपी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अयोध्या को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था रही शानदार मगर टोल प्लाजा को लगा झटका, एक करोड़ के नुकसान का अनुमान
 

Trending Videos
विज्ञापन

एसटीएफ को मुखबिर ने बताया कि गयासुद्दीन खान उर्फ सोनू इलाहीबाद स्थित एक मैरिज हाॅल के पास आने वाला है। एसटीएफ और मुंबई पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लाॅटरी के नाम पर 11 करोड़ की ठगी की गई थी, जिसमें से चार करोड़ उसके हिस्से में आया था।

उसने बताया कि मुंबई में इन लोगों का एक गिरोह है, जिसके कुछ सदस्य पूर्व में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस गैंग द्वारा व्यक्ति को फोन कर बताया जाता है कि तुम्हारी लाॅटरी निकली है या तुम्हारा पीएफ खाता पूर्ण हो गया है, कुछ पैसा अपने खाते में जमा करवाकर ठगी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, गोरखपुर से दिल्ली जाती थी यह फ्लाइट

इसी तर्ज पर गिरोह ने मुंबई में जालसाजी की है। सेवानिवृत्त लोगों को यह बताया गया कि उनके पीएफ खाते में कुछ रुपये आए हैं। यह लालच देकर खाताधारकों से ओटीपी हासिल कर जालसाजी करते हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें