फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अपराध पर लगाम के लिए एडिशनल एसपी व सीओ रात में करेंगे भ्रमण

Sat, 26 Dec 2020 09:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के सभी एडिशनल एसपी व सीओ अपने-अपने इलाके में रात के समय गश्त कर जायजा लेंगे। वे गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को उनके कार्य के बारे में समझाएंगे। साथ ही ड्यूटियों की चेकिंग भी करेंगे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आरटी सेट से संबोधित करते हुए सभी एडिशनल एसपी, सीओ व थानेदारों को रात 12 बजे से दो बजे तक अपने अपने इलाकों में भ्रमण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों को अपना लोकेशन भी कंट्रोल रूम को नोट कराना होगा। एसएसपी का मानना है कि ऐसा करने से ठंड के समय में होने वाली चोरी, नकबजनी, लूट आदि पर लगाम लगाई जा सकती है।

चाकू के साथ एक गिरफ्तार
कैंट पुलिस ने देवरिया के कोतवाली निवासी धरमा डोम को चाकू के साथ शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। उसे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल जेल भेजा गया।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार
सिकरीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बबलू निषाद को शुक्रवार सुबह सिकरीगंज कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव की महिला ने 15 सितंबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति बबलू, उसके भाई व दोस्त ने नशीली दवाई खिलाकर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने महिला का 164 का बयान दर्ज कराया। जिसमें उसने अपने आरोप को बरकरार रखा। जिसके बाद पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें