फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: दहेज के लिए बेटी को छत से फेंकने का आरोप, पीड़ित के हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं

Sun, 08 Aug 2021 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, चिल्हिया थाना क्षेत्र के पिपरा भड़ेहर गांव का है मामला।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पिपरा भड़ेहर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसे छत से फेंक देने का आरोप लगा है। महिला के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं। पीड़ित के पिता ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बेटी की ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी दयाशंकर यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आंचल यादव की शादी 17 मई 2018 को चिल्हिया थाना क्षेत्र के पिपरा भड़ेहर गांव निवासी शिवम प्रताप यादव के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज में कार और नकदी की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच तीन अगस्त को उनकी बेटी को छत से धक्का दे दिया गया। उससे उसके हाथ, पैर की हड्डियां और जबड़ा टूट गया है। इसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में छोड़ दिया गया। जानकारी के बाद वह दूसरे प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दयाशंकर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। एक दरोगा ने अस्पताल पर जाकर जांच की है। विवाहिता का हाथ-पैर टूटा हुआ है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें